तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक़, हुज्जतुल इस्लाम सय्यद इब्राहीम रईसी ने पत्रकार के इस सवाल पर कि क्या वह चुनाव में विजयी होकर राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी सड़कों और गलियों में जाकर लोगों से उनके दिल का हाल पूछेंगेॽ कहा कि अगर ईश्वर की इच्छा से जनता ने हमें राष्ट्रपति के तौर पर चुना तो हम निश्चित तौर पर सरकार गठन के आग़ाज़ से काम शुरू होने तक हर हफ़्ते राष्ट्रीय मीडिया के ज़रिए जनता ते बात करेंगे।
दूसरी ओर तेरहवें राष्ट्रपति पद के चुनाव के एक और उम्मीदवार मेहर अलीज़ादे ने पूंजिनिवेश के रास्ते में मौजूद रुकावट को दूर करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सही तरह से निगरानी न हो या निगरानी करने वाला सिस्टम दूषित हो जाए तो पद के दुरूपयोग, भ्रष्टाचार और दफ़्तरी ब्यूरोक्रेसी की मुश्किल हल नहीं हो पाएगी।
मेहर अलीज़ादे ने कहा कि विदेश में मौजूद ईरानियों पर ध्यान देने की ज़रूरत है और वे अपनी सरकार के पहले साल में विदेश में रहने वाले ईरानियों के 50 अरब डॉलर, पूंजिनिवेश के तौर पर देश में लाएंगे।